तो, आखिर हम हैं कौन? (So, who are we?)
हम एक छात्र संघ हैं, जो पूर्णतः छात्रों द्वारा संचालित है। हमविश्वविद्यालय तथा यूके सरकार से पूरी तरह स्वतंत्र है।
हमारा मुख्य उद्देश्य आपके —अर्थात इंपीरियलके विद्यार्थियों— केहितों का प्रतिनिधित्व करनाहै। भले ही हम इंपीरियल से स्वतंत्र, एक गैर-लाभकारी संगठन तथा चैरिटी केरूप में कार्य करते हैं, फिर भी हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय के साथ निरंतरसहयोग करते हैं।
हमारे उद्देश्यों और कार्यनीतिके बारे में अधिक जानकारी यहाँ पढ़ें।
इंपीरियल कॉलेज यूनियन का नेतृत्व कौन करता है? (Who leads Imperial College Union?)
इंपीरियल कॉलेजलंदनके पाँच लोकतांत्रिक रूप से चुने गए छात्र ICU का नेतृत्व करते हैं।
ये छात्रअपनी पढ़ाई से एक वर्ष का अवकाश लेते हैं और पूर्णकालिक कर्मचारी के रूप में कार्य करते हैं। इन्हें ऑफ़िसर ट्रस्टीज़(Officer Trustees) कहा जाता है। यूनियन प्रेसिडेंट (Union President)के नेतृत्व में चलने वाली इस टीम में चार डिप्टी प्रेसिडेंट्स (Deputy Presidents)शामिल हैं। हर एक, इनचार क्षेत्रों में से एक क्षेत्र की ज़िम्मेदारी संभालता है—शिक्षा (Education) , वित्त (Finance and Services), क्लब एवं सोसाइटी (Clubs Societies & Projects), और वेलबीइंग (Welfare)
ऑफ़िसर ट्रस्टीज़को संघ का नेतृत्व करने के लिए एक पूर्णकालिक प्रोफेशनलस्टाफ टीम का समर्थन प्राप्त होता है। ऑफ़िसर ट्रस्टीज़औरसंघकेकर्मचारीमिलकरऑफिसर ट्रस्टी ऑब्जेक्टिव्सOfficer Trustee Objectivesऔरसंगठन कीकार्यनीतिको लागू करने में सहयोग करते हैं, ताकिइंपीरियलकेविद्यार्थियों के लिए सर्वश्रेष्ठ छात्रअनुभवसुनिश्चितकियाजासके।
संघ कैसे कार्य करता है, इसके बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त करें।
हम आपका प्रतिनिधित्व कैसे करते हैं? How do we represent you?
हम चुनावों और छात्र प्रतिनिधियोंके माध्यम से आपका प्रतिनिधित्व करते हैं।
छात्र प्रतिनिधियोंका मुख्य उद्देश्यछात्र अनुभव को सुधारना और विश्वविद्यालय के समक्ष अपने सहपाठियों(cohort) की बात पहुँचानाहै।
प्रतिनिधित्व के बारे में अधिक जानकारी यहाँ और इस पृष्ठ पर आगे पढ़ें।
आपके छात्र प्रतिनिधि Your Student Representatives
एकेडेमिक और वेलबीइंग रिप्रेजेंटेटिव्सAcademic and Wellbeing Representatives
यदि आपकी पढ़ाई के दौरान कोई समस्या हो या आपको किसी भी प्रकार के समर्थन की आवश्यकता हो, तो सबसे पहलेएकेडेमिक और वेलबीइंग रिप्रेजेंटेटिव्ससे संपर्क करें।प्रत्येक समूह (cohort) के विशिष्ट विचारों का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए, वर्ष, विभाग और संकाय (faculty) स्तर पर प्रतिनिधि उपलब्ध होते हैं।
स्टूडेंट रिप्रेजेंटेटिव्सStudent Representatives पूरे सालविश्वविद्यालय के कर्मचारियों के साथ मिलकर छात्रों से प्रतिक्रियाएंएकत्रितकरते हैं। उन्हें रिप्रेजेंटेटिवफोरमोंRepresentative Forums में भी आमंत्रित किया जाता है, जहाँ वे अन्य प्रतिनिधियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करते हैं और विश्वविद्यालय के भीतर नीतियों को सक्रिय रूप से लागू करने की दिशा में कार्य करते हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer):पोस्टग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएटप्रतिनिधित्व संरचनाएँ थोड़ी अलग होती हैं, लेकिन दोनों ही शैक्षणिकवर्ष (या एम एस सी(MSc) / एम रेस(Mres) पाठ्यक्रम), विभाग और संकाय के आधार पर संरचित होती हैं। पोस्टग्रेजुएट छात्रों के लिए अकैडमिक और वेलफेयर ऑफिसर्स(AWOs) Academic and Welfare Officers और एक रिप्रजेंटेशन चेयरRepresentation Chair होता है, जो सभी AWOs से प्रतिक्रियाएं एकत्रितकरता है।
लिबरेशन और कम्युनिटी ऑफिसर्सLiberation and Community Officers (LCOs)
10 लिबरेशन और कम्युनिटी नेटवर्क्सहैं, जिन्हें उन छात्रों द्वारा चलाया जाता है जो इन समूहों से जुड़ाव महसूस करते हैं, उनके सहयोगीहैं या उनमें रुचि रखते हैं। ये नेटवर्कअभियान आयोजित करते हैं, समुदायों का निर्माण करते हैं और अपने साथियोंके लिए एक सहारे के रूप में कार्य करते हैं।
ये 10 अधिकारी हैं:
- Black & Minority Ethnic Officer:ब्लैक एंड माइनॉरिटी एथनिक ऑफिसर (अश्वेत और अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधि)
- LGBTQ+ Officer: LGBTQ+ ऑफिसर (LGBTQ+ समुदाय के छात्रों के प्रतिनिधि)
- Mental Health Officer:मेंटल हेल्थ ऑफिसर (छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के प्रतिनिधि)
- Disabilities Officer:डिसेबिलिटीज़ ऑफिसर (दिव्यांग छात्रों के अधिकारों और मदद के लिए प्रतिनिधि)
- Ethics and Environment Officer:एथिक्स एंड एनवायरनमेंट ऑफिसर (नैतिकता और पर्यावरण संबंधी मुद्दों के प्रतिनिधि)
- Gender Equality Officer:जेंडर इक्वालिटी ऑफिसर (लैंगिक समानता और जेंडर संबंधी मुद्दों के प्रतिनिधि)
- Interfaith Officer:इंटरफेथ ऑफिसर (सभी धर्मों और आस्थाओं के बीच समन्वय और प्रतिनिधित्व के लिए)
- International Officer:इंटरनेशनल ऑफिसर (अंतरराष्ट्रीय छात्रों की आवाज़ और उनके अधिकारों के प्रतिनिधि)
- Working Class Officer:वर्किंग क्लास ऑफिसर (वर्किंग क्लास बैकग्राउंड से आने वाले छात्रों के प्रतिनिधि)
- Estranged and Care-Experienced Students' (EaCES) Officer: EaCES ऑफिसर (उन छात्रों के प्रतिनिधि जो अपने परिवारों से अलग हैं या सरकारी देखभाल/केयर-सिस्टम में रहे हैं)
यूनियन काउंसिल Union Council
ICU एक लोकतांत्रिक संस्था है, और यूनियन काउंसिलवह मंच है जहाँ निर्वाचित छात्र प्रतिनिधि विभिन्न मुद्दों पर संघ कारुखतय करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि ऑफ़िसर ट्रस्टीज़अहममामलों पर इंपीरियलके समक्ष छात्रों के पक्ष में मज़बूत पैरवी कर रहे हैं।
इसमें 50 से अधिक सदस्य हैं, जिनमें से ज़्यादातर सीनियर छात्र स्वयंसेवकहैं। कुछ सदस्य चुनाव के माध्यम से चुने जाते हैं, औरवेअपने पदकेकारणअपनेस्थानकोस्वचालितरूपसे प्राप्त करते हैं। सभी सदस्य इंपीरियलके छात्र हैं, जो सभी छात्रों की आवाज़ का प्रतिनिधित्व करने और आपके छात्र अनुभव को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं।
प्रतिनिधि कैसे बनें (Becoming a Representative)
आपके पास भाग लेने के लिए 3 चुनावी चरण हैं, जिनमें आप उम्मीदवार बन सकते हैं या मतदान कर सकते हैं!
हर बार अलग-अलग पदों के लिए चुनाव लड़ा जा सकता है। प्रमुख चुनाव, मार्च में वार्षिक लीडरशिप इलेक्शन्सLeadership Elections के दौरान आयोजित किए जाते हैं,जिनमें सीनियर छात्र प्रतिनिधि चुने जाते हैं।
क्लास के बाहर की दुनिया…(Outside the classroom…)
हमारे पास 340 से अधिक क्लब और सोसायटीज़ हैं जिनमें आप भाग ले सकते हैं!
यदि आप किसी क्लब में रुचि रखते हैं या उनके काम के बारे में कोई सवाल पूछना चाहते हैं, तो आप सीधे उस क्लबसे संपर्क कर सकते हैं। माजोंग या साइंस फिक्शन से लेकर, स्पोर्ट्स क्लब और स्काईडायविंग तक—यहाँ हर किसी के लिए कुछ न कुछ है! और अगर आप जो ढूंढ रहे हैं वह नहीं मिल रहा, तो आप हमेशा कुछ नया शुरू कर सकते हैं।
क्या आप किसी सोसायटी को चलाने में मदद करना चाहते हैं? किसी कमिटी के पद के लिए चुने जाना आपकी प्रोफेशनल स्किल्सको निखारनेऔर अपने साथियों के अनुभव को बेहतर बनाने काएक शानदार तरीका है!
हम आपकी मदद कैसे कर सकते हैं? (How can we help you?)
हमारी सलाह सेवा (Advice Service) गोपनीय, निःशुल्क और विश्वविद्यालय से स्वतंत्र है!
यदि आपकोअपनी पढ़ाई या छात्रावास को लेकर कोई समस्या है, या आपको विश्वविद्यालय और संघ से कोई शिकायत हो, या आप अनुशासन संबंधी कार्यवाही का सामना कर रहे हैं और उसमें मदद चाहते हैं — तो सलाहसेवाआपकी सहायता के लिए यहाँमौजूद है।
हम और क्या-क्या करते हैं? (What else do we do?)
आपके छात्र अनुभवको बेहतर बनाने के लिए, हम पूरे सालविभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इसके साथ ही, हम कई स्टूडेंट बार और मर्चेंडाइज स्टोर भी चलाते हैं।
मल्टी-स्टेज संगीत कार्यक्रमों से लेकर क्रिएटिव वर्कशॉप्स तक, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि विश्वविद्यालय में आपकी सोशल लाइफ को पूरा सहारा मिले। इसके अलावा, ऐसे कई स्थान हैं जहाँ आप क्लास के बाद दोस्तों के साथ आराम कर सकते हैं, कुछ खा या पी सकते हैं, लाइव स्पोर्ट्सदेख सकते हैं, या बस दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं।
एक गैर-लाभकारी चैरिटी के रूप में, हमारे स्थानों और कार्यक्रमों में आप जो भी खर्च करते हैं, वह सीधे संघ की सेवाओं को सुधारने में लगा दिया जाता है।